खुशबू तिवारी केटी और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी सैड सांग ‘उहे अंखिया रोवा दिहला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

खुशबू तिवारी केटी और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी सैड सांग ‘उहे अंखिया रोवा दिहला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी संगीत जगत में अपनी बेहतरीन और लीक से हटकर गीत-संगीत बनाने वाली मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने एक और दर्द भरा और बेहद भावुक भोजपुरी सैड सांग ‘उहे अंखिया रोवा दिहला’ पर रिलीज कर दिया है। इस गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी और सुरीली सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने अपनी जादुई और मखमली आवाज में गाया है। इसके वीडियो में भोजपुरी सिनेमा की ट्रेडिंग और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपनी शानदार और भावपूर्ण अदायगी से दर्शकों को रोने पर मजबूर कर दिया है। गाने में माही श्रीवास्तव का अभिनय और उनके चेहरे के भाव इस कदर जीवंत हैं कि वे दर्शकों के बीच कयामत ढा रही हैं। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर होते ही दर्शकों के दिलों को छू गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से तहलका मचा रहा हयह गाना एक ऐसी प्रेमिका की कहानी को दर्शाता है, जिसे प्यार में धोखा और बेरुखी मिली है। खुशबू तिवारी केटी की दर्दभरी आवाज और माही श्रीवास्तव के रोते हुए चेहरे ने गाने के विजुअल्स को बेहद मजबूत और कशिश भरा बना दिया है। इस गाने को भव्य पैमाने पर फिल्माया गया है

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘उहे अंखिया रोवा दिहला’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी करके कयामत ढा रही हैं। इस गाने को गीतकार कुंदन प्रीत ने लिखा है, जबकि संगीतकार आशीष वर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी गौरव राय, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी और फिल्म प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा से ही भोजपुरी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ दर्शकों को बेहतरीन और गुणवत्तापूर्ण मनोरंजन परोसने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हमारा नया गाना ‘उहे अंखिया रोवा दिहला’ एक ऐसा सैड सांग है, जो हर उस शख्स के दिल को छुएगा जिसने कभी न कभी जिंदगी में सच्चे प्यार या अपनेपन के खोने का दर्द महसूस किया है।’

अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह मेरे दिल के बेहद करीब है। एक कलाकार के तौर पर कैमरे के सामने उस गहरे दर्द और आंसुओं को पर्दे पर उतारना मेरे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण लेकिन संतोषजनक था। इस गाने को बहुत ही खूबसूरती और भव्यता के साथ फिल्माया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरे काम को पसंद करेंगे और इस गाने को अपना ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार देंगे।’

सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने कहा कि ‘रत्नाकर कुमार सर हमेशा नए और बेहतरीन कॉन्टेंट को सपोर्ट करते हैं। मेरी सह-कलाकार और बेहद सुरीली सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने ‘उहे अंखिया रोवा दिहला’ गाने को बेहद खूबसूरती से गाया है। इस गाने का म्यूजिक और इसके बोल इतने प्यारे हैं कि कोई भी इसे बार-बार सुनना चाहेगा।’

खुशबू तिवारी केटी और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी सैड सांग ‘उहे अंखिया रोवा दिहला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज